26 Apr 2024, 13:06:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, हाउसफुल 4 को लेकर दिया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2018 12:02PM | Updated Date: Mar 13 2018 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाउसफुल 4 जब की जब से घोषणा की गई है तब से इस फिल्म के स्टारकास्ट को लेकर लगातार कोई ना कोई खबर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि परिणीति चोपड़ा को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया जा रहा है और परिणीति ने इस फिल्म के लिए हां भी कहा है लेकिन अब खुद परिणीति चोपड़ा ने साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा कि ऐसी खबरें रही हैं कि उन्हें अप्रोच किया गया है और वो हाउसफुल 4 नहीं कर रही हैं।
 
फिलहाल परिणीति चोपड़ा अमृतसर में नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग अर्जुन कपूर के साथ कर रही हैं। अमृतसर से नमस्ते इंग्लैंड की टीम लुधियाना और जालंधर के लिए रवाना होगी। इसके बाद फिल्म ढाका, पेरिस और ब्रुसेल में भी शूट की जाएगी और सबसे आखिरकार में टीम लंदन पहुंचेगी। फिल्म को लेकर खास फिल्म की स्टारकास्ट काफी एक्साइटेड है।
 
पिछले साल परिणीति चोपड़ा गोलमाल अगेन में नजर आईं थी और उन्हें कॉमेडी फिल्म में काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। इसके बाद अगर वाकई आगे जाकर परिणीति चोपड़ा को हाउसफुल के लिए अप्रोच किया जाता है तो कोई हैरानी नहीं होगी। फिलहाल तो ये साफ है कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा नहीं हैं लेकिन दर्शकों को फिल्म के स्टारकास्ट का इंतजार रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »