26 Apr 2024, 13:03:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इस खास मौके पर एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अपनी जिंदगी की अद्भुत महिलाओं को टैग करें। इसी के साथ उन्होंने अपने इस पोस्ट पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा को टैग किया है।
 
इस वीडियो में विराट न सिर्फ महिलाओं बल्कि सभी पुरुषों को भी एक खास संदेश दिया है। विराट इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, पुरुष और महिलाओं में बराबरी नहीं है। मैं दिल से चाहता हूं कि यह हो। ईमानदारी से कहूं तो सच्चाई यह है कि दूसरे से एक होना आसान है। यौन उत्पीड़न, भेदभाव, लिंगवाद, घरेलू दुरुपयोग और हिंसा की धमकियां और यह लिस्ट आगे बढ़ती जाती है। विराट इस वीडियो में आगे कहते हैं कि, इस सब के बावजूद, महिलाएं हर क्षेत्र में न सिर्फ आगे बढ़ रही है बल्कि उनकी चमक भी देखते ही बनती है।
 
फिर भी आपको लगता है कि पुरुषों और महिलाओं में बराबरी है? नहीं, ये लोग बराबरी से भी बेहतर हैं। सारी दुनिया में मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। अनुष्का ने भी इस मौके पर अपनी बचपन की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में अनुष्का डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है कि, इस दिन से लेकर आज तक, मैं आजाद मजबूत हूं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »