19 Apr 2024, 22:00:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन जल्द ही अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार इस साल यह नई नवेली जोड़ी निर्देशक और निर्माता मोहित सूरी की नई फिल्म में नजर आएगी। बता दें कि यह रोमांटिक थ्रिलर होगी। इस फिल्म के लिए सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर को साइन किया गया था। मोहित के आॅफिस में आदित्य को कई बार देखा चुका है। सूत्रों के अनुसार पिछले साल ओके जानू के बाद आदित्य की कोई फिल्म नहीं आई।
 
वह कुछ ऐसा करने की सोच रहे थे, जोकि उन्होंने पहले कभी ना किया हो। वह मोहित के पहली पसंद थे क्योंकि वह दोनों काफी अच्छे दोस्त है। बता दें कि अब इस फिल्म के लिए निर्माता हीरोइन के रुप में कृति को कास्ट करने की सोच रहे हैं। सूत्र ने आगे कहा है कि वह कई बार मिल चुके हैं और कृति और उनकी टीम इस फिल्म के लिए हामी भर चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »