30 Apr 2024, 21:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

अफ्रीकी देश माली में बड़ा सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी बेकाबू बस, 31 लोगों की दर्दनाक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2024 12:20PM | Updated Date: Feb 28 2024 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश माली में मंगलवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में 31 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा तब हुए जब यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर एक पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 31 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पश्चिमी शहर केनीबा के पास शाम को लगभग पांच बजे के आसपास हुआ। माली के परिवहन मंत्रालय ने फेसबुक पर एक बयान जारी कर हादसे के बारे में जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि हादसे का शिकार हुई बस पड़ोसी देश बुर्किना फासो जा रही थी। तभी रास्ते में पुल से नीचे गिर गई।

बता दें कि माली ही नहीं बल्कि अफ्रीका में इस तरह के सड़क हादसे आमबात है। क्योंकि अफ्रीकी महाद्वीप की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। टूटी-खूटी और खराब सड़कों पर तेजी से चलते वाहन अक्सर इस तरह के हादसों का शिकार हो जाते हैं। देश की प्रमुख सड़कों और राजमार्गों की भी हालत कुछ इसी तरह की है। हर साल अफ्रीका में ऐसे सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जाती है। संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अफ्रीका में होती हैं, हालांकि इस महाद्वीप में दुनिया के वाहन बेड़े का बमुश्किल से दो फीसदी हिस्सा है।

इससे पहले शनिवार को उत्तरी तंजानिया के अरुशा शहर में चार वाहनों के बीच हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन विदेशियों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। अरुशा क्षेत्रीय आयुक्त जस्टिन मासेजो ने कहा था कि दुर्घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे हुई। हादसे का कारण एक ट्रक के ब्रेक फेल होना माना गया था। ये ट्रक अरुशा के नगारामटोनी उपनगर में तीन अन्य वाहनों से टकरा गया था।

मासेजो ने कहा कि दुर्घटना में शामिल वाहनों में से एक बस अरुशा के न्यू विजन स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को ले जा रहा था। इससे पहले इसी महीने के शुरू में ही बमाको की ओर जा रही एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। जिसमें 15 लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे में 46 लोग घायल भी हुए थे। दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने से हुई थी। जिसमें कई लोग घायल भी हुए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »