18 May 2024, 00:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

AIIMS में नर्सिंग कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2024 6:26PM | Updated Date: Apr 30 2024 6:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के हॉस्टल में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। छात्रा का शव मिलने से पूरे हॉस्टल के लोग सकते में हैं। बाकी छात्र-छात्राओं में भी इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज लगभग 11:30 बजे एम्स के हॉस्टल में एक लड़की के आत्महत्या करने के संबंध में एक सूचना मिली थी। आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। यहां एक 21 साल की लड़की जो बिहार के शेखपुरा की रहने वाली थी, ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकर अपनी जान ले ली। छात्रा बीएससी नर्सिंग द्वितीय साल में पढ़ रही थी।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का शव दुपट्टे के साथ छत के पंखे से लटक रहा था। छात्रा का शव देखकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोगों को समझ नहीं आया की आखिर क्यों छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अभी तक किसी भी तरह की गड़बड़ी की तो फिलहाल आशंका नहीं जताई गई है। एम्स प्रशासन ने छात्रा के माता-पिता को इस घटना की जानकारी दे दी है। बेटी की मौत की सूचना के बाद माता-पिता टूट गए हैं। छात्रा के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »