24 Apr 2024, 22:01:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व टेनिस: चैंपियनशिप का खिताब राफेल नडाल ने अपने नाम किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2019 4:15PM | Updated Date: Dec 22 2019 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबु धाबी। वल्र्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल ने पहला सेट हारने के बाद अगले 2 सेट में वापसी करते हुए ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर मुकाबला विश्व टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल ने फाइनल मुकाबले में वल्र्ड नंबर-6 सितसिपास को 6-7, 7-5, 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।19 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता नडाल का यह रिकॉर्ड 5वां अबु धाबी खिताब है। नडाल ने पिछले महीने एटीपी फाइनल्स में भी सितसिपास को 6-7, 6-4, 7-5 से मात दी थी। नडाल और सितसिपास अब अगले महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन में खेलेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »