17 Apr 2024, 02:21:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस : पेरिस मास्टर्स से बाहर हुए बोपन्ना-शापोवालोव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 3:37PM | Updated Date: Nov 2 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके साथी कनाडा के डेनिस शापोवालोव यहां जारी पेरिस मास्टर्स से बाहर हो गए हैं। पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में रूस के केरन खाचानोव और आंद्रे रुबलोव ने बोपन्ना-शापोवालो की जोड़ी को मात दी। रूसी जोड़ी ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7, 10-8 से जीत दर्ज की। एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट का यह मुकाबला कुल 80 मिनट तक चला।
 
बोपन्ना-शापोवालो ने पूरे मुकाबले में कुल 10 एस दागे और तीन डबल फॉल्ट किए। उन्होंने सात में चार ब्रेक प्वाइंट भी बचाए, लेकिन मुकाबला नहीं जीत पाए। भारतीय-कनाडाई जोड़ी ने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के मैनुएल गोंजालेज और अजेर्टीना के ऑस्टिन क्राजिकेक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया था। खाचानोव और रुबलोव सेमीफाइनल में स्लोवाकिया के फिलिप पोलासेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग का सामना करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »