20 Apr 2024, 13:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

MI पर भारी पड़ गई कप्तान पोलार्ड की एक चूक, पीटरसन-इरफान पठान ने इसे बताया बड़ी गलती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2021 3:54PM | Updated Date: Sep 20 2021 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। MS धोनी  की CSK ने IPL 2021 के सेकेंड हाफ   की शानदार शुरुआत की।सीएसके ने पहले मैच में कम स्कोर बनाने के बावजूद डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया।इस जीत के साथ ही CSK प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। चेन्नई की जीत के दो अहम किरदार रहे। बल्लेबाजी में ऋतुराज गायकवाड़ और गेंदबाजी में ड्वेन ब्रावो। ऋतुराज ने 58 गेंद में नाबाद 88 रन बनाकर सीएसके को 156 रन के सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया। बाद में ब्रावो ने 3 विकेट झटककर मुंबई की जीत की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। इस मैच में रोहित की जगह कायरान पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। लेकिन वो गेंदबाजी के दौरान चेन्नई पर दबाव बनाए रखने में नाकाम रहे। इसी वजह से कम स्कोर बनाने के बावजूद सीएसके यह मुकाबला जीत गई।
 
स्टार स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल में शामिल दिग्गजों ने भी पोलार्ड की कप्तानी पर सवाल उठाए। इसमें केविन पीटरसन और इरफान पठान शामिल हैं। दोनों ने मुंबई की हार के लिए काफी हद तक पोलार्ड की कप्तानी को जिम्मेदार ठहराया। खासतौर पर पोलार्ड बीच के ओवर में जसप्रीत बुमराह का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए। इसी वजह से 24 रन पर 4 विकेट गंवाने के बावजूद चेन्नई 156 रन बनाने में सफल रही। पीटरसन ने कहा कि मोईन अली, फाफ डुप्लेसी, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में मुंबई के पास बीच चेन्नई को जल्दी आउट करने का पूरा मौका था।लेकिन पोलार्ड ने बुमराह का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया और बीच के ओवरों में क्रुणाल पंड्या को गेंद दे दी।उन्होंने चेन्नई की पारी का 10वां और 12वां ओवर डाला।उनके पहले ओवर में तो 9 रन ही आए। लेकिन दूसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ और जडेजा ने 18 रन बटोर लिए।क्रुणाल के इस ओवर में 2 चौके और 1 छक्का आया।क्रुणाल ने 2 ओवर में 13 से ज्यादा के इकोनॉमी से 27 रन लुटाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »