19 Apr 2024, 08:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉकडाउन में सड़कों पर सब्जी बेच रहा है ये खिलाड़ी, सरकार ने की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:00AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। गरीबी में धनुष छूट जाने के कारण परिवार के भरण पोषण के लिए धनबाद की सड़कों पर सब्जी बेचने को विवश तीरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सोनू खातून को झारखंड सरकार ने बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को तीरंदाजी के राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी सोनू खातून को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का निदेश दिया है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा - यह पीड़ादायक है कि सोनू अपने परिवार के भरण पोषण के लिए सब्जी बेचने को विवश है। राज्य सरकार  प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की बेहतरी के सभी उपाय कर रही है ताकि वे सुविधाओं और अवसरों से आच्छादित हो सकें। तीरंदाज धनुष टूट जाने के कारण खेल में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले पायी और उन्हें सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करना पड़ा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद तीरंदाज को आज सहायता स्वरूप बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। सरकार ने भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया है।
 
तीरंदाज सोनू ने साल 2011 में राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कांस्य पदक जीता था। तीन बहनों में सबसे बड़ी सोनू के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, जिसके बाद वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण  करती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »