29 Mar 2024, 07:32:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने सभी दिया धन्यवाद, कहा- मैं खुद को बड़ा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2020 12:34AM | Updated Date: Jun 1 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए उनका नाम भेजने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), टीम साथियों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है। बीसीसीआई ने शनिवार को रोहित का नाम खेल रत्न तथा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और महिला आलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा था।
'
'रोहित ने कहा, ‘‘ मैं खुद को बड़ा  गौरवान्वित  महसूस कर रहा हूं कि मेरा नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए भेजा गया है। मैं इसके लिए बीसीसीआई, टीम साथियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ अपने प्रशंसकों तथा अपने परिवार का आभारी हूं जो हमेशा मेरे साथ रहे।’’  रोहित छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और मौजूदा समय में उनका शुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होता हैं।
 
वह 2019 में आईसीसी के वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर रहे थे। उन्होंने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में पांच शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वह टी-20 क्रिकेट में चार शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। टेस्ट ओपनर के रूप में पहली बार उतरते हुए उन्होंने दोनों पारियों में शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »