28 Mar 2024, 20:49:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की महिला खिलाड़ि‍यों ने सिक्योरिटी गार्ड संग किया डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 3:56PM | Updated Date: Feb 27 2020 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। टीम इंडिया की महिला खिलाड़ि‍यों का  टी-20 वर्ल्डकप में जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया ने लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। भारत ने गुरूवार को न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच के बाद भारत की खिलाड़ि‍यों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह जेमिमा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले महिला सिक्योरिटी संग कुछ डांस मूव्स दिखाए। दरअसल जेमिला होटल लॉबी से गुजर रही थी और वहीं खड़ी एक महिला सिक्योरिटी गार्ड संग उन्होंने अचानक फिल्म 39;लव आज कल39; के सॉन्ग पर डांस करना शुरु कर दिया।
 
जिस तरह जेमिमा मूव्स कर रही थी, सिक्योरिटी गार्ड भी उन्हीं की हूबहू कॉपी कर रही थी। इस वीडियो को आईसीसी ने अपने अफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए आईसीसी ने लिखा, जेमिमा का जबरदस्त डांस ऑफ ड्यूटी सिक्योरिटी गार्ड के साथ।39; हालांकि इस वीडियो पर भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने लाजवाब वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »