28 Mar 2024, 20:50:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गाजियाबाद रन टू ब्रीथ मैराथन में दौड़ेंगे देश भर के धावक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 3:35PM | Updated Date: Dec 14 2019 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गाजियाबाद रन टू ब्रीथ मैराथन का आयोजन रविवार को गाजियाबाद के वसुंधरा में होगा जिसमें देश भर के हजारों धावक हिस्सा ले रहे हैं। मैराथन का आयोजन रोयोन सामाजिक संस्थान ने किया है। आयोजन का यह पांचवां संस्करण है। इससे पहले चार संस्करण हाफ मैराथन तक सीमित थी। इस बार पहली बार मैराथन हो रही है। सामाजिक संस्था सफाई मुहिम व सफाई एक्सप्रेस के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। मैराथन के अलावा हाफ मैराथन, दस, पांच और ढाई किलोमीटर की दौड़ का आयोजन भी किया गया है। मैराथन में चार लाख की इनामी रकम दांव पर लगी है। मैराथन का मकसद हरियाली बचाना और पर्यावरण को साफ सुथरा रखना है।

मैराथन में देश भर के धावकों के साथ-साथ सुदूर हिमाचल के लाहौल स्पीति से आने वाले धावक इस मैराथन का हिस्सा होंगे। आयोजन के सदस्य मलय सौरभ के मुताबिक कमजोर आर्थिक वर्ग के 350 धावक नि:शुल्क दौड़ेंगे। मैराथन को डाबर इंडिया, सेल और एटलस साइकिल का भी सहयोग मिला है। इंडस इंड बैंक के भी ढाई सौ धावक मैराथन में हिस्सा ले रहे हैं। हिस्सा लेने वाले धावकों को दौड़ के बाद एक-एक पौधा भी दिया जाएगा ताकि वे पर्यावरण को साफ रख सकें। इस दौड़ में गाजयिाबाद प्रशासन व नगर निगम गाजÞयिाबाद के पूर्ण सहयोग के साथ ही वसुंधरा के हर वर्ग के लोगों का अमूल्य सहयोग मिला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »