नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में खेला जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ऐ ऐसी शख्सियत हैं जिनको लेकर रांची में दीवानगी चरम पर देखी जा सकती है। धोनी यहां की मिट्टी के जुड़े शख्स हैं जिन्होंने धरातल पर जीवन शुरू करके आसमान की ऊंचाईयों का सफर तय किया है। झारखंड के सबसे लोकप्रित इंसान धोनी के लिए भारत के महान ओपनिंग बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर ने एक मांग की है। इस मांग से पहले आपको बता दें कि इसी साल (2019) की शुरुआत में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने जेएससीए स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम धोनी पर रख दिया था लेकिन गावस्कर का मानना है पूरे स्टेडियम का नाम विकेटकीपर-बल्लेबाज के नाम पर होना चाहिए।
बता दें कि इस मैदान को धोनी के कारनामों ने नई पहचान दी। साथ ही रांची को भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाने में मदद की। रांची में अब अपना खुद का इंटरनेशल स्टेडियम है और पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ-साथ आईपीएल मैचों की भी मेजबानी कर चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट में टिप्पणी करते हुए गावस्कर ने प्रस्ताव दिया, "इस स्टेडियम में एमएस धोनी नाम का पवेलियन है, लेकिन इस स्टेडियम को एमएस धोनी कहा जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने रांची को क्रिकेट के नक्शे में बना दिया है।