20 Apr 2024, 14:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोलकाता पहुंचे सौरव गांगुली - रेड कार्पेट बिछाकर हुआ भव्य स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:53PM | Updated Date: Oct 16 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मंगलवार शाम कोलकाता लौटने पर ईडन गार्डेंस स्टेडियम स्थित बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने रेड कार्पेट 'महाराज' का स्वागत किया। उनके ऊपर फूलों की भी बरसात की गई। एक समय के लिए ईडन गार्डन का ट्रैफिक मानों रूक सा गया। लोग 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' की एक झलक देखने को बेताब थे। फैंस ने अपनी गाड़ियों से बाहर आकर पटाखे जलाकर गांगुली के प्रति अपनी खुशी का इजहार किया।
 
इस पूरे मौके पर 1996 की याद भी आ गई, जब सौरव गांगुली इंग्लैंड दौरे से अपने शुरुआती दो टेस्ट मैच में लगातार शतक ठोककर कोलकाता वापस आए थे। उस लम्हें को याद करते हुए 'दादा' कहते हैं कि वह इस खुशी से 30 गुना ज्यादा हसीन पल था। यहां तक कि सौरव गांगुली अपनी दो अगल-अगल जिम्मेदारियों की भी तुलना नहीं करना चाहते। बकौल सौरव, 'टीम इंडिया की कप्तानी और बीसीसीआई  का अध्यक्ष पद दोनों बेहद अलग काम है। मगर संतोष इस बात का है कि जब-जब मुश्किल चुनौतियां सामने होती है, मुझे याद किया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »