29 Mar 2024, 16:41:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2 साल बाद टीम में लौटा ये खिलाड़ी - बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 3:31AM | Updated Date: Oct 9 2019 3:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीलंका के खिलाफ दो साल बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले उमर अकमल का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। अकमल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भी बिना खाता खोले आउट हुए। इसके साथ ही अकमल के नाम टी-20 क्रिकेट में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। पहले और दूसरे दोनों टी 20 मैच में अकमल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
 
पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज उमर अकमल की टी 20 टीम में वापसी 2 साल बाद हुई। लेकिन इसके बाद वह बल्ले से रन बनाने में अहसज दिखे और दोनों मैचों में शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। बीती रात मैच में जैसे ही अकमल 10वीं बार शून्य पर आउट हुए उन्होंने श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी कर ली।
 
दिलशान भी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इतना ही नहीं अकमल सबसे अधिक 6 बार पहली गेंद पर आउट हो कर गोल्डन डक का शिकार बने हैं। जो की अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है। लेकिन शायद ही कोई खिलाड़ी इस रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवाना चाहेगा। अकमल के इस अनचाहे रिकॉर्ड के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »