29 Mar 2024, 13:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे में बंगाल की कमान संभालेंगे अभिमन्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 7:33PM | Updated Date: Sep 17 2019 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 24 सितंबर से जयपुर में होने वाली विजय हजारे ट्राफी में घरेलू टीम बंगाल की कप्तानी संभालेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गत माह अगस्त में यह घोषणा की थी कि 24 साल के अभिमन्यु 2019-20 सत्र के सभी प्रारूपों में घरेलू टीम की कप्तानी करेंगे। बंगाल टीम के चयनकर्ताओं ने जयपुर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी 50 ओवर टूर्नामेंट के लिये अपनी 17 सदस्यीय टीम घोषित की। बल्लेबाज सुदीप चटर्जी उपकप्तान होंगे। 

टीम इस प्रकार है- अभिमन्यु ईश्वरन(कप्तान), सुदीप चटर्जी(उपकप्तान), मनोज तिवारी, अशोक डिंडा, श्रीवत्स गोस्वामी, अनुस्तुप मजूमदार, रितविक रॉय चौधरी, अभिषेक रमन, सयान घोष, इशान पोरेल, अर्णब नंदी, अयान भट्टाचार्य, प्रयास रे बर्मन, अंगिव पान, शाहबाजÞ अहमद, आकाश दी और करण लाल।प्रीति राज वार्ता

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »