29 Mar 2024, 06:34:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नूर सुल्तान में भारतीय पहलवानों का हौसला बढ़ाएंगे सतपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:16AM | Updated Date: Sep 17 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पद्मभूषण से सम्मानित कोच महाबली सतपाल कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में चल रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों का हौसला बढ़ाने जाएंगे। द्रोणाचार्य अवार्डी कोच सतपाल नूर सुल्तान के लिये मंगलवार सुबह रवाना होंगे। मंगलवार से ही विश्व चैंपियनशिप में महिला मुकाबले और 20 सितंबर से पुरूष फ्री स्टाइल मुकाबले शुरू होंगे। सतपाल के शिष्य दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार नौ साल बाद इस प्रतियोगिता में उतरेंगे। सुशील विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। उन्होंने यह कारनामा 2010 में मॉस्को में हुई विश्व चैंपियनशिप में किया था। सतपाल ने कहा,‘‘ मुझे सुशील ही नहीं अन्य भारतीय फ्री स्टाइल पहलवानों से भी खासी उम्मीदें हैं कि वे पदक जीतने के साथ साथ ओलंपिक में कोटा भी हासिल करेंगे।’’         

उल्लेखनीय है कि सुशील ने 2010 में जब मॉस्को में स्वर्ण पदक जीता था तब सतपाल उनके साथ मॉस्को में मौजूद थे। सुशील के 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक, 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक और 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के समय भी सतपाल अपने शिष्य का हौसला बढ़ाने उनके साथ मौजूद थे। सतपाल ने बताया कि इस बार की विश्व चैंपियनशिप में उनके छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े से कई पहलवान शिरकत कर रहे हैं। दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया बेशक इस समय योगेश्वर दत्त के अखाड़े में ट्रेनिंग करते हैं लेकिन बजरंग की शुरूआती ट्रेनिंग छत्रसाल अखाड़े में हुई थी। इनके अलावा रवि कुमार 57 किग्रा में, दीपक पुनिया 86 किग्रा में और सुमित 125 किग्रा में उनके अखाड़े के ही पहलवान हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »