29 Mar 2024, 17:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा के पास नया इतिहास रचने का मौका - बन सकते हैं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 1:19PM | Updated Date: Sep 15 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से टी-20 की जंग शुरू होगी। आज तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के आज अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। 
रोहित के नाम पहले ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और अब वह एक और रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। रोहित इस फॉर्मट में सर्वाधिक रन, सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अब रोहित शर्मा के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बन जाने का मौका होगा।
 
अभी ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 424 रन बनाए हैं। अभी रोहित के नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 341 रन दर्ज हैं, ऐसे में अगर वह 84 और बना लेते हैं, तो वह गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए इस टीम के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. मार्टिन गप्टिल- 424 रन
2. रोहित शर्मा- 341 रन
3. सुरेश रैना- 339 रन
4. डेविड वॉर्नर- 329 रन
5. क्रिस गेल- 307 रन
रोहित की फॉर्म इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि भारत ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में एक भी टी-20 मैच नहीं जीता है। दक्षिण अफ्रीका ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ भारत ने घर में अब तक कोई टी20 नहीं जीता है। इन दोनों के बीच 2015 में भारत में खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से जीती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »