28 Mar 2024, 18:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केजरीवाल, राहुल, मालीवाल ने दी सिंधू को बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 1:51AM | Updated Date: Aug 26 2019 8:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को विश्व बैडमिंटन चैपियनशिप में पी. वी. सिंधू को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। वह बीडब्लूसी खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

सिंधू ने स्विटजरलैंड के बासेल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर पहली बार विश्व बैडमिंटन का खिताब जीता है। सिंधू ने इससे पहले ओलंपिक में रजत पदक जीता हैं। केजरीवाल ने  ट्वीट कर कहा ‘‘विश्व चैंपियन पी. वी. सिंधू को बधाई। विश्व बैडमिंटन चैपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया। एक बार फिर से वास्तविक चैंपियन को सलाम।’’ गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ पी. वी. सिंधू को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप की ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई।’’ मालीवाल ने सिंधू को बधाई देते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि अद्वितीय है। हमें आप पर बहुत बहुत गर्व है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »