19 Mar 2024, 14:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कभी धोनी के साथ था इस अभिनेत्री का अफेयर, मगर फिल्म में....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2021 12:21AM | Updated Date: May 19 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉडल से एक्ट्रेस बनी राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1988 को कर्नाटक के बेलागवी में हुआ था। एक्टिंग, मॉडलिंग के साथ-साथ राय लक्ष्मी एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं। उन्होंन हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनको खास पहचान ‘जूली 2’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। एक समय पर वो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड कही जाती थीं।

एक जमाने में धोनी और लक्ष्मी के इश्क की काफी खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 में आईपीएल के दौरान धोनी, लक्ष्मी को डेट करते थे। जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ रिलीज हुई थी तब इस पर लक्ष्मी का एक बयान आया था

लक्ष्मी ने कहा था कि लोग बेवजह मेरे अतीत को लेकर बात कर रहे हैं, जबकि मैं और धोनी दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं। कुछ लोग वहीं अटके हुए हैं। इस बात को बीते 8 साल हो चुके हैं। लक्ष्मी के मुताबिक, वो तब टीम की ब्रांड एम्बेसेडर थीं। लक्ष्मी ने आगे कहा था- ‘धोनी टीम का हिस्सा थे इसलिए हम करीब साल भर से भी कम वक्त तक साथ रहे।’ लक्ष्मी के मुताबिक उन्होंने ना तो कभी एक-दूसरे से किसी तरह का कमिटमेंट किया और ना ही कभी शादी के बारे में सोचा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »