29 Mar 2024, 03:30:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL से नाम वापस ले चुके सुरेश रैना ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 6:14PM | Updated Date: Sep 26 2020 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। शुक्रवार रात को कटड़ा पहुंचे रैना उसी दिन भवन के लिए रवाना हो गए। शनिवार सुबह वे मां वैष्णो देवी की दिव्य देवी आरती में शामिल हुए। इसके बाद पिंडियों के दर्शन करने के साथ ही केबल कार में सवार होकर भैरों घाटी पहुंचे जहां उन्होंने भैरवनाथ के दर्शन किए।

अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वे शनिवार की सुबह 11 बजे वापस कटड़ा आ गए। जहां पहले से ही उनके प्रशंसकों की काफी भीड़ जमा थी। हालांकि, इस मौके पर उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और वहां मौजूद लोगों के साथ ना सिर्फ तस्वीरें खिंचवाई, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान रैना ने कोरोना वायरस के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह से पालन किया।

आईपीएल से अपना नाम वापस ले चुके रैना पिछले काफी दिनों से जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं। पिछले सप्ताह ही उन्होंने इस केंद्रशासित प्रदेश के राज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलि महानिदेशक दिलबाग सिंह से मुलाकात की थी। इस मौके पर रैना ने प्रदेश के युवाओं के खेल कौशल में सुधार करने की योजना पर भी चर्चा की थी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा था कि वह प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न हिस्सों से प्रतिभाशाली युवाओं या बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में सुरेश रैना हिस्सा नहीं ले रहे हैं। पहले वो आईपीएल खेलने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ यूएई गए थे, लेकिन बाद में निजी कारणों से उन्होंने देश वापस लौटने का फैसला किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »