19 Mar 2024, 16:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेटर मेंडिस की कार से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 11:26PM | Updated Date: Jul 5 2020 11:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंकाई क्रिकेटर कुशल मेंडिस की कार की टक्कर से कोलंबो के पनादुरा में रविवार सुबह 64 वर्षीय बुजर्ग की मौत हो गयी जिसके बाद क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में उनके शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि नहीं हुई है। इस दुर्घटना के बाद मेंडिस की एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मेंडिस की गाड़ी ने साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग की चोटों के चलते मौत हो गयी।
 
पुलिस अधीक्षक जलिया सेनारत्ने ने मेंडिस की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि कर दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब मेंडिस साथी क्रिकेटर अविष्का फर्नांडो सहित कुछ अन्य लोगों के साथ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक कर्मचारी की शादी में सम्मिलित होने के बाद वापस लौट रहे थे। जांच से पता लगा है कि हादसे के वक्त मेंडिस को झपकी आ गयी थी।
 
शराब नहीं पिये होने की वजह से समारोह के बाद उन्होंने खुद गाड़ी चलाकर अपने कई दोस्तों को घर छोड़ा था। मेंडिस को दुर्घटना के बाद न्यायिक चिकित्सा अधिकारी के सामने पेश किए जाने के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। 25 वर्षीय मेंडिस श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट, 76 एकदिवसीय और 26 टी-20 खेल चुके हैं। वह पल्लेकेल में पिछले हफ्ते शुरू हुए ट्रनिंग कैंप का भी हिस्सा थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »