24 Apr 2024, 17:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शांतानु, देवाशीश के अर्धशतकों से संभला ओड़िशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 1:06AM | Updated Date: Feb 22 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। देवाशीश सामंत्रे (68) और शांतानु मिश्रा (62) के अर्धशतकों की बदौलत ओड़िशा ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्राफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 151 रन बनाकर अपनी स्थिति को संभाल लिया। ओड़िशा की तरफ से देवाशीश ने 145 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के के सहारे 68 रन और शांतानु ने 214 गेंदों में सात चौके की मदद से 62 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के दम पर ओड़िशा ने बंगाल के खिलाफ अपनी स्थिति को संभाल लिया।
 
हालांकि वह अब भी बंगाल से 181 रन पीछे चल रही है। दिन का खेल खत्म होने तक देवब्रत प्रधान और कप्तान सुभ्रांशु सेनापति बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। बंगाल की तरफ से नीलकांत दास ने 20 रन देकर दो विकेट लिया और इशान पोरेल 41 तथा शाहबाज अहमद को 43 रन देकर एक-एक विकेट मिला। इससे पहले बंगाल ने अनुस्तुप मजुमदार के 157 रन की शतकीय पारी और शाहबाज अहमद के 82 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर पहली पारी में 332 रन बनाए। ओड़िशा की तरफ से बसंत मोहांती ने चार, सुर्यकांत प्रधान ने तीन, कंवर सिंह चोहान ने दो और देवब्रत ने एक विकेट लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »