29 Mar 2024, 16:19:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कूच बिहार: यूपी के खिलाफ हरियाणा मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 7:55PM | Updated Date: Dec 15 2019 7:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। पहली पारी में 82 रनो की महत्वपूर्ण लीड हासिल करने के बाद हरियाणा ने चार दिवसीय कूच बिहार ट्राफी क्रिकेट मुकाबले के तीसरे दिन मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 123 रन बनाये। ज्ञानकलश क्रिकेट ग्राउंड पर दिन का खेल खत्म होने के समय सर्वेश रोहिल्ला (27) और ए एस संधू बगैर खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। पहली पारी में जयंत लखन के बेजोड़ 72 रनों की बदौलत 240 रन बनाने में सफल हरियाणा के बल्लेबाज दूसरी पारी में खास कमाल नहीं दिखा सके। सागर दाहिया (30) के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लाप साबित हुये।
 
मेहमान टीम की पहली पारी में मात्र सात रन देकर तीन विकेट चटकाने वाले यूपी के कृतज्ञ सिंह का खौफ आज भी साफ दिखायी पड़ा जब उन्होने 24 रन देकर तीन खिलाडियो का पवेलियन भेजा। उनके अलावा कृणाल त्यागी ने भी 51 रन देकर तीन खिलाडियों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले यूपी की टीम अपनी पहली पारी में 56Þ 1 ओवरों में 158 रन बनाकर पवेलियन लौट गयी। गेंद के साथ बल्ले से भी कमाल करते हुये कृृणाल त्यागी ने महत्वपूर्ण 40 रन जोडे। उनके अलावा आदित्य शर्मा (46) ने भी टीम को संवारने में उल्लेखनीय भूमिका अदा की। यूपी की पहली पारी को सस्ते में आउट करने में निशांत ंिसधू 17 रन पर तीन विकेट और अनुज ठकराल (29 रन पर तीन विकेट) की महती भूमिका रही। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »