29 Mar 2024, 11:04:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस भारतीय ऑलराउंडर ने रचाई शादी, फिर स्कूटी पर हुआ 'विदा'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 12:46PM | Updated Date: Dec 8 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के घरेलू क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर कृष्‍णप्पा गौतम शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड अर्चना सुंदर को अपना हमसफर चुना। कृष्णप्पा गौतम ने कुछ महीने पहले ही कर्नाटक प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान पहले 56 गेंद पर 134 रन ठोक डाले थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में गौतम ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करके अपनी टीम कर्नाटक को एक रन से जीत दिलाई थी।
 
गौतम ने मनीष पांडे के शादी करने के 4 दिन बाद यानी 6 दिसंबर 2019 को गर्लफ्रेंड अर्चना सुंदर के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद उन्होंने नईनवेली दुल्हन के साथ स्कूटर राइड का मजा लिया। गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर 6 दिसंबर 2019 को एक फोटो शेयर की। इसमें वह और उनकी पत्नी अर्चना सुंदर स्कूटी पर बैठे हुए हैं। स्कूटी अर्चना सुंदर चला रही हैं और कृष्णप्पा गौतम पीछे बैठकर राइड का मजा ले रहे हैं। गौतम ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘हमारी नई यात्रा का हिस्‍सा बनने के लिए आप सभी को धन्यवाद।’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »