28 Mar 2024, 17:48:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत का स्वर्णिम शतक पूरा, कुल 210 पदक जीत लिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 8:18PM | Updated Date: Dec 7 2019 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। दक्षिण एशियाई खेलों की महाशक्ति भारत ने इन खेलों में 106 स्वर्ण सहित कुल 210 पदक जीत लिए हैं। इन खेलों में शनिवार तक की पदक तालिका में भारत के 106 स्वर्ण, 69 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 210 पदक हो गए हैं। मेजबान नेपाल 43 स्वर्ण, 33 रजत और 62 कांस्य पदक सहित 138 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 30 स्वर्ण, 54 रजत और 83 कांस्य पदक सहित 167 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 21 स्वर्ण, 28 रजत और 34 कांस्य पदक सहित 83 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।
 
बंगलादेश सात स्वर्ण, 22 रजत और 54 कांस्य पदक सहित 83 पदकों के साथ पांचवें, मालदीव एक स्वर्ण और दो कांस्य सहित तीन पदकों के साथ छठे तथा भूटान छह कांस्य पदकों के साथ सातवें स्थान पर है। कुश्ती में भारत को आठ स्वर्ण : भारत कुश्ती में दो दिन में कुल आठ स्वर्ण पदक जीत चुका है। भारत ने पहले दिन चार स्वर्ण पदक जीते थे। सत्यव्रत कादियान, सुमित मलिक (125), गुरशरणप्रीत कौर (76) और सरिता मौर (57) ने स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में शीतल तोमर ने 50 किग्रा और पिंकी ने 53 किग्रा में तथा पुरुष वर्ग में राहुल ने 57 किग्रा और अमित कुमार ने 65 किग्रा में स्वर्ण जीते। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »