29 Mar 2024, 17:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संदीप और सुमित ने बनाये नए विश्व रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 5:31PM | Updated Date: Nov 9 2019 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत के शीर्ष भाला फेंक पैरा एथलीट संदीप चौधरी और सुमित अंतिल ने यहां चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 64 भाला फेंक फाइनल में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीत लिए। भारतीय जोड़ी ने अपने अपने वर्गों में अपने विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया और इसके साथ ही टोक्यो पैरालम्पिक्स 2020 के लिए कोटा हासिल कर लिया। 

एशियाई पैरा गेम्स चैंपियन चौधरी ने 44 वर्ग में 65.80 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड को सुधारा जबकि अंतिल ने 64 वर्ग में 62.88 मीटर तक भाला फेंककर 61.32 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड को सुधार दिया। विश्व चैंपियनशिप में 43, 44, 63-64 वर्गों का एक नए वर्ग 64 में विलय किया गया  जिसमें भारतीय एथलीटों ने दो शीर्ष स्थान हासिल किये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »