मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जम्मू-कश्मीर में सेना में अपनी सेवाएं देकर लौट आए हैं। कश्मीर से लौटेने के बाद धोनी अपने बाकी कामों में व्यस्त हैं। इसी बीच धोनी का नया लुक लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। दरअसल, तस्वीर व वीडियो जयपुर की है जहां धोनी ने अपने सिर पर कालाबान्दाना बांध रखा है। इंडियन आर्मी में लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि सम्मान के रूप में पाने वाले धोनी जल्द क्रिकेट के मैदान पर कदम रख सकते हैं।