04 May 2024, 18:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग, एक की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2024 12:30PM | Updated Date: Apr 25 2024 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी पटना में जंक्शन के ठीक सामने एक बहुमंजिला इमारात आग की चपेट में आ गई। यह एक बड़ा होटल है। गुरुवार की सुबह होटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई। सुबह के वक्त साढ़े 10 बजे आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली। आधे घंटे के अंदर पूरी इमारात में आग और धुआं फैल गया। आग होटल की बगल वाली बिल्डिंग में भी फैल गई। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर आ रही है कि अब तक आग की चपेट में आने से एक की मौत हुई है। वहीं कई लोगों के अभी इमारत में फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि आग के कारण इससे सटी दुकानों और मकानों को नुकसान हुआ है।

आग की चपेट एक दुकान भी बताई जा रही है। इस आग बुझाने में अग्निशमन दस्ते का शुरुआती इंतजाम नकाफी साबित हुए हैं। बिल्डिंग के सामने पुल पर भी भीषण जाम देखने को मिला है। स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति है। यह घटना पटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलंबर के नजदीक हुई। यहां पर एक होटल में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अग्निशमन और बचाव का कार्य जारी है। अब तक 12 लोगों  को बचाया जा सकता है। इन्हें पीएमसीएच भेजा गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »