20 Apr 2024, 04:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुक्केबाजी संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे मुंबई क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष शेलार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 4:52PM | Updated Date: Dec 4 2020 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। मुम्बई क्रिकेट संघ (एमसीए) के पूर्व अध्यक्ष और प्रमुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलार भी अब मुक्केबाजी रिंग में कूद गए हैं और उन्होंने भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का फैसला किया है।   आशीष ने बुधवार को अपने पेपर्स फाइल किए और अब वह बीएफआई इलेक्ट्रोरल कालेज में शामिल हुए और इस तरह उन्होंने अजय सिंह के खिलाफ खड़ा होने के लिए खुद के वास्ते रास्ता तैयार कर लिया। कोरोना के कारण सितम्बर में होने वाले बीएफआई चुनावों को निलम्बित कर दिया गया था लेकिन अब इनकी नई तारीख आ गई है। अब ये चुनाव और बीएफआई एजीएम 18 दिसम्बर को हरियाणा के गुरुग्राम में होने हैं।
 
एक खेल प्रशासक के तौर पर शेलार का ट्रैक रिकार्ड काफी साफ-सुथरा रहा है और अब उन्होंने महाराष्ट्र एमेच्योर मुक्केबाजी संघ की ओर से अपनी दावेदारी ठोकी है। शेलार ने कहा - मैं मुक्केबाजी परिवार में शामिल होने को लेकर आशावादी हूं। मैं इस ओलंपिक खेल को नए स्तर तक ले जाना चाहता हूं।
 
शेलार ने कहा - मैंने कई खेल संघों को सम्भाला है और इस लिहाज से मेरे पास काफी अनुभव है। मैं मुक्केबाजी को ग्रासरूट स्तर पर मजबूत कर सकता हूं, जिसे काफी समय से निश्चित तौर पर नजरअंदाज किया गया है। क्रिकेट और फुटबाल के दिग्गजों से मेरा नाता रहा है और इनके साथ अपने संबंधों को जोड़ते हुए मैं मुक्केबाजों को देश के लिए सम्मान और गौरव हासिल करने का रास्ता प्रशस्त कर सकता हूं।
बीएफआई के महासचिव जय कोवली ने कहा - यह भारतीय मुक्केबाजी के लिए काफी अच्छा अवसर है। शेलार एक बेहतरीन प्रशासक हैं और उन्होंने महाराष्ट्र में कई खेलों के लिए काफी कुछ किया है और मुक्केबाजी को लेकर उनका विजन काफी सराहनीय है।
 
48 साल के शेलार एक वकील होने के अलावा एक कद्दावर राजनेता भी हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य हैं। भाजपा का नेतृत्व उन्हें भविष्य का नेता मानता है। जनता के बीच लोकप्रिय शेलार महाराष्ट्र की पिछली सरकार में खेल मंत्री थे और अभी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं और विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप हैं। वह बीते चुनाव में बांद्रा वेस्ट से जीते थे, जो अनेक खेल एवं फिल्मी हस्तियों का निवास स्थान रहा है।
 
शेलार काफी समय तक मुम्बई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे हैं और एक शानदार कार्यकाल के लिए उन्होंने मुम्बई के क्रिकेटरों की तारीफें बटोरी हैं। वह 2016 में भारत की मेजबानी में आयोजित टी-20 विश्व कप आयोजन समिति के सदस्य भी थे। इन सबके अलावा वह मुम्बई जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष हैं। मुम्बई जिला फुटबाल संघ के तहत 350 क्लब आते हैं। वह मलखम्भ, रोप स्‍कीपिंग जैसे खेलों में शामिल रहे हैं और इन खेलों ने खेल प्रशासक के तौर पर उन्हें काफी मजबूत बनाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »