29 Mar 2024, 01:52:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इथोपिया के हुरिसा ने तोड़ा कोर्स रिकॉर्ड, सुधा की खिताबी हैट्रिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 4:57PM | Updated Date: Jan 19 2020 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इथोपिया के डेरारा हुरिसा ने टाटा मुंबई मैराथन में अपने पदार्पण में ही रविवार को कोर्स रिकॉर्ड बना दिया जबकि भारतीयों में गत महिला चैंपियन और ओलम्पियन सुधा सिंह ने खिताबी हैट्रिक पूरी की। मुंबई मैराथन के पुरुष वर्ग में हुरिसा दूर-दूर तक खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं थे लेकिन उन्होंने सभी समीकरण उलटते हुए 2:08:09 का समय निकालकर नया कोर्स रिकॉर्ड बना दिया। हुरिसा को इस जीत से 45 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि के साथ कोर्स रिकॉर्ड तोड़ने पर 15 हजार डॉलर का बोनस मिला। 
 
उधार के रेसिंग शूज पहनकर इस दौड़ में उतरे हुरिसा ने आज जो कुल पुरस्कार राशि जीती वह उनके पिछले करियर में जीती कुल पुरस्कार राशि से भी ज्यादा है। हुरिसा के हमवतन आएले अबशेरो और बिरहानु तेशोम को क्रमश: 2:08:20 और 2:08:26 के समय के साथ दूसरा और तीसरा स्थान मिला। तीनों धावकों ने पिछले कोर्स रिकॉर्ड 2:08:35 से कम का समय निकाला। गत चैंपियन केन्या कॉसमॉस लगात 14 किलोमीटर के आसपास चोटिल होने के कारण मुकाबले से हट गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »