19 Apr 2024, 10:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : किदाम्बी हमवतन सौरभ को हरा क्वार्टरफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 5:31PM | Updated Date: Nov 14 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हांगकांग। भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने हमवतन सौरभ वर्मा को कड़े मुकाबले में पराजित कर गुरूवार यहां हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया, लेकिन एच एस प्रणय हारकर बाहर हो गये। विश्व में 13वीं रैकिंग श्रीकांत ने पुरूष एकल के दूसरे राउंड में हमवतन सौरभ को 59 मिनट में 21-11, 15-21, 21-19 से पराजित कर अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया।
 
श्रीकांत ने 38वीं रैकिंग के सौरभ के खिलाफ 2-0 का रिकार्ड बना लिया है। गैर वरीय श्रीकांत के सामने हालांकि अब पांचवीं वरीय चीन के चेन लोंग की मुश्किल चुनौती होगी जिनके साथ करियर के कुल सात मैचों में भारतीय खिलाड़ी को छह बार हार मिली है। इस वर्ष मलेशिया ओपन में भी श्रीकांत चीनी खिलाड़ी से हारे थे। एक अन्य मैच में प्रणय को छठी वरीय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टिन के हाथों 38 मिनट में 12-21, 19-21 से पराजय झेलनी पड़ी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »