28 Mar 2024, 20:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अकादमी के तीन रोइंग खिलाड़ी चयनित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 6:02PM | Updated Date: Nov 1 2019 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्टस अकादमी के तीन खिलाड़यिों का चयन हुआ है। पट्टाया, थाइलैण्ड में 16 से 22 दिसम्बर तक आयोजित एशियन जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए हैदराबाद के हुसैन सागर झील पर 31 अक्टूबर से प्रारंभ जूनियर नेशनल कोचिंग कैम्प के लिए मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्टस  अकादमी के रोइंग खिलाड़ी मंगल सिंह, नीतेश भारद्वाज और विजय पाल सिंह का रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चयन किया गया है। 

जूनियर नेशनल कोचिंग कैम्प के लिए अकादमी के खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भागीदारी के लिए हैदराबाद पहुंच कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण उपरांत वे एशियन जूनियर रोइंग चैम्पियनशिप में शामिल होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »