16 Apr 2024, 20:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजितेश ने प्लेऑफ में जीता जीव मिल्खा गोल्फ खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 12:41AM | Updated Date: Oct 21 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के अजितेश संधू ने रोमांचक प्लेऑफ में रविवार को दिल्ली के राशिद खान को हराकर डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। अजितेश ने अपने घरेलू गोल्फ कोर्स चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में पहले नियमित राउंड में शानदार वापसी की और फिर मैराथन प्लेऑफ में खिताब जीत लिया।
 
संधू को इस जीत से 24 लाख 24 हजार 750 रुपये की भारी भरकम पुरस्कार राशि मिली और वह टाटा स्टील पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में 48वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। राशिद ने दूसरे स्थान पर रहकर पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में अपनी इनामी राशि को 61 लाख 21 हजार 653 रुपये पहुंचा दिया। संधू (66-69-67-66) और राशिद (71-64-67-66) का चार राउंड के बाद स्कोर 20 अंडर 268 रहा जिसके बाद प्ले ऑफ में अजितेश ने चौथे होल पर बाजी मार ली। अजितेश का पीजीटीआई टूर में यह चौथा और ओवरआल पांचवां खिताब है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »