१ निर्भर ना हो- आप किसी पर निर्भर नहीं हैं तो आसानी से लड़के को पसंद आ सकती हैं। लड़कों को ऐसी लड़कियां काफी पसंद होती हैं, जो कि अपने खर्च खुद ही करें, और किसी पर निर्भर ना हो।
२ अच्छे बुरे की समझ। लड़कों को ऐसी लड़की बहुत अच्छी लगती हैं, जो कि समझदार हो। जिसका आईक्यू लेवल काफी हाई हो। जो समझदार होने के साथ ही खुद को भी संभाल सके।
३ प्यार के प्रति वफादार- एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के लिए वफादार भी होना चाहिए और उन्हें अपने दिल की बात भी बॉयफ्रेंड से शेयर करनी चाहिए, क्योंकि बॉयफ्रेंड कोई भगवान नहीं है, जो कि उनके दिमाग में चल रही बातों को जान सकें।
४ रिलेशनशिप- क्या आप यही चाहती हैं कि बॉयफ्रेंड हर समय आपके आसपास ही रहे तो आप गलत हैं, ऐसा जरूरी नहीं है कि वह हर समय आपके आसपास ही रहे। आप उन्हें उनका पर्सनल स्पेस जरूर दें।
५ आदर सत्कार जानें-एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड का आदर करना चाहिए और लड़के को भी उनका आदर करना चाहिए। दोनों तरफ से एक दूसरे का आदर करने से ही रिश्ता लंबे समय तक बरकरार रहता है।