27 Apr 2024, 15:20:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

रिपबल्कि डे पर देश भक्ति के रंग में होना है सराबोर तो ऐसे करें मेकअप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2024 1:58PM | Updated Date: Jan 25 2024 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस साल भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाएगा। इस दिन भारत का हर नागरिक देश भक्ति के रंग में डूब जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन देश का हर नागरिक अपने-अपने तरीके से देश के प्रति अपनी भक्ति भावना को व्यक्त करता है। कोई नृत्य के माध्यम से तो कोई संगीत। ऐसे में हम आपको गणतंत्र दिवस पर मेकअप के माध्यम से देश भक्ति व्यक्त करने का तरीका बताने 

ट्राई कलर मेकअप टिप्स

ट्राई आई शैडो - आप आंखों को तिरंगे के रंगों से सजा सकती हैं। इसके लिए आप आईब्रो ब्रश लीजिए और केसरी, हरा और सफेद रंग के आई शैडो को सीक्वेंस में अप्लाई कर लीजिए।

ब्लश - वहीं, आप तिरंगा के रंग को ब्लश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको इन तीनों रंगों को दोनों गालों पर अप्लाई करना है।

ट्राई नेल- आप अपने नाखूनों को तिरंगे के रंग से सजा सकती हैं। वहीं, अगर आप पूरे फेस पर ट्राई कलर मेकअप करना चाहती हैं तो तिरंगे के तीनों रंगों को लेकर अपने गालों पर सिक्वेंस में उकेर सकती हैं। ये बेहद ट्रेंडी लुक देता है।

ट्राई कलर ड्रेस - अगर आपको ट्राई कलर ड्रेस के साथ सिंपल लुक पसंद है तो आप आंखों के ऊपर और नीचे ऑरेंज और ग्रीन कलर से आई मेकअप कर सकती हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »