28 Mar 2024, 17:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भविष्य में बैनर-पोस्टर नहीं लगाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिये है : सिलावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 4:59PM | Updated Date: Nov 6 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यहाँ मंगलवार को हुये होर्डिंग-बैनर- पोस्टर विवाद पर आज कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये है की भविष्य में किसी भी प्रकार के होर्डिंग-पोस्टर न लगाये जाये। लावट ने आज यहां अपने गृह नगर इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि कल यहां रेसीडेंसी कोठी एरिये में मेरे कार्यकर्ताओं और निगम कर्मियों के बीच हुये विवाद की बात आज मेरे संज्ञान में आयी है। जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओ को भविष्य में बैनर-पोस्टर न लगाने के लिये निर्देशित किया है।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ की बैनर-पोस्टर न लगाए जाने के उद्देश्य से शुरू की गयी मुहिम की प्रशंसा करते हुये कहा कि राजनितिक तथा अन्य संस्थानों, व्यक्तियों को मुहिम का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा बैनर-पोस्टर से शहर बदरंग दिखायी देता है। ल्लेखनीय है मंगलवार को सिलावट के जन्मदिन के बधाई सन्देश लिखे बैनर-पोस्टर हटाने गए निगमकर्मियों और कुछ लोगो के बीच हुये विवाद के कथित वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुये थे। जिसके बाद इस मुद्दे पर प्रदेश में राजनीति गर्मा गयी है।
  
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »