18 Apr 2024, 10:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोरोना को मात देकर चंडीगढ़ के पांच हॉकी खिलाड़ी भी वापस लौटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 5:33PM | Updated Date: Apr 12 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के सिमडेगा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में शामिल होने आई चंडीगढ़ टीम के पांच हॉकी खिलाड़ी वैश्विक महामारी कोरोना को मात देकर टीम मैनेजर के साथ सोमवार को वापस अपने घर लौट गए। चंडीगढ़ के अलावा झारखंड के भी कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हो गए थे लेकिन धीरे-धीरे सभी खिलाड़ी कोराना को मात देकर स्वास्थ्य हो गए। झारखंड के सभी खिलाड़ी पहले ही अपने घर जा चुके हैं। चंडीगढ़ के भी 15 खिलाड़ी पूर्व में ही अपने घर वापस जा चुके हैं लेकिन जो कोरोना से संक्रमित पांच खिलाड़ी थे, वे सभी सिमडेगा में ही अपना इलाज करा रहे थे। कोरोना का निगेटिव रिपोर्ट आने के साथ ही पांचों खिलाड़ी तथा टीम मैनेजर आज चंडीगढ़ वापस गए । उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ की टीम 30 मार्च को सिमडेगा आई थी । हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज  कोनबेगी एवं कमलेश्वर मांझी ने सभी पांचों खिलाड़ीयों को कुशल मंगल यात्रा की कामना कर सिमडेगा से विदा किया।

 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »