29 Mar 2024, 21:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हरियाणा ने दिल्ली को 6-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2019 6:28PM | Updated Date: May 12 2019 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर।  हरियाणा ने दिल्ली को छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे 9वें हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय टूर्नामेंट  के 'ए' डिवीजन में  एकतरफा अंदाज में रविवार को  6-0 से मात दे दी। हरियाणा की दिल्ली पर जीत में तनुज सरोहा ने आखिरी दो गोल 55वें और 60वें मिनट में जमाये। टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने भोपाल को 8-0 से हराया। मुकाबले में सिद्धांत सिह ने 14वें, 16वें और 33वें मिनट में तीन गोल जमाये जबकि टीम के कप्तान सौरभ आनंद ने छठे और 55वें मिनट में दो गोल ठोके। पंजाब ने कड़े मुकाबले में नामधारी एकादश को 1-0 से मात दी। टीम की तरफ से सिर्फ अमृतपाल सिह ने 19वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।

टूर्नामेंट में सबसे दिलचस्प मुकाबला चंडीगढ़ और बिहार के बीच रहा। दोनों टीमों के बीच स्कोर तीसरे क्वार्टर तक 2-2 से बराबरी पर था लेकिन 53वें मिनट में मोहम्मद दानिश का गोल मुकाबले का आखिरी गोल साबित हुआ और टीम ने यह मैच 3-2 से जीत लिया। टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत ओडिशा ने दर्ज की। उन्होंने 15-0 के भारी अंतर से आंध्र प्रदेश को एकतरफा अंदाज में पीटा। राजमोन तेली ने मैच में सबसे ज्यादा चार गोल दागे। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 5-1 और मणिपुर ने गंगपुर ओडिशा को 2-1 से पराजित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »