19 Mar 2024, 09:06:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल के बावजूद हारी जुवेंतस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 3:48PM | Updated Date: Feb 9 2020 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड गोल के बावजूद इटालियन क्ल्ब जुवेंतस को शनिवार रात यहां हेलास वेरोना के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 35 वर्षीय रोनाल्डो ने मैच के 65वें मिनट में गोल किया। रोनाल्डो का सीजन का यह 20वां गोल है और वह लीग के लगातार 10 मैचों में गोल करने वाले जुवेंतस के पहले फुटबालर बन गए हैं। रोनाल्डो पिछले 10 मैचों में 15 गोल कर चुके हैं।

पुर्तगाल के स्टार फुटबालर रोनाल्डो से पहले यह रिकॉर्ड फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डेविड ट्रेजगुएट के नाम था, जिन्होंने 2005 में जुवेंतस के लिए लगातार नौ गोल किए थे। हेलास वेरोना के लिए फेबियो बोरिनी ने 76वें और गियामपोलो पाजीनि ने 86वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया। इस हार के बावजूद जुवेंतस की टीम 54 अंकों के साथ पहले नंबर पर कायम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »