29 Mar 2024, 11:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फुटबॉल : घर में जीत की हैट्रिक के साथ ओडिशा पहली बार टॉप-4 में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 5:02PM | Updated Date: Jan 12 2020 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। एरिडेन संताना और सिस्को हर्नांडेज की जुगलबंदी के दम पर मेजबान ओडिशा एफसी ने शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में मुम्बई सिटी एफसी को 2-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में पहली बार टॉप-4 में प्रवेश कर लिया। ओडिशा के लिए संताना ने 48वें और हर्नांडेज ने 74वें मिनट में गोल किए। ओडिशा की घर में यह लगातार तीसरी और अब तक की कुल पांचवीं जीत है। टीम अब 18 अंकों के साथ तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
 
मुम्बई की यह लगातार दूसरी हार है और टीम अब 16 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई है। मेजबान ओडिशा के लिए तीसरे मिनट में हर्नांडेज ने कॉर्नर पर शॉट लिया, लेकिन गोल पोस्ट के पास मौजूद मोदू सोगो ने इसे क्लीयर कर दिया। इसके छह मिनट बाद ही जैरी का यह शॉट क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। ओडिशा द्वारा कुछ अच्छे मौकों के बीच मुम्बई सिटी भी मेजबान टीम के गोलपोस्ट में मुस्तैद और चौकन्ना थी। 14वें मिनट में अमीने शेरमिति के पास पर सोगो बॉल को नेट में नहीं डाल पाए।
 
पांच मिनट बाद ही नंदकुमार ने ओडिशा का चौथा कॉर्नर गंवा दिया। वहीं, 33वें मिनट तक 63 प्रतिशत तक बॉल पजेशन अपने पक्ष में रखने क बावजूद ओडिशा गोल नहीं कर पा रही थी। मुम्बई के पास 44वें मिनट में गोल दागने का बेहतरीन मौका आया, लेकिन सोगो का शॉट वाइड चला गया और दोनों ही टीमें पहले हाफ की समाप्ति तक बढ़त नहीं ले सकी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »