29 Mar 2024, 02:16:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आयुष और डालिमा बने सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:33AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आयुष अधिकारी और डालिमा छिब्बर को पहली दिल्ली फुटबॉल अवॉर्ड्स नाइट में सोमवार को क्रमश: वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉलर चुना गया। आयुष ने 2018-19 के संतोष ट्राफी सत्र में दिल्ली के लिए सर्वाधिक छह गोल किए थे। उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का खिताब मिला जबकि राष्ट्रीय टीम की सदस्य और डिफेंडर डालिमा को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
 
फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशल दास ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार 34 वर्गों में दिए गए। रुद्रांश सिंह को सर्वश्रेष्ठ युवा पुरुष खिलाड़ी और अवेका सिंह को सर्वश्रेष्ठ युवा महिला खिलाड़ी टीम का खिताब मिला। परितोष शर्मा को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच और दिशा मल्होत्रा को सर्वश्रेष्ठ महिला कोच का पुरस्कार मिला। गढ़वाल हीरोज को सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्लब और हंस फुटबॉल क्लब को सर्वश्रेष्ठ महिला क्लब का पुरस्कार मिला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »