09 May 2025, 14:11:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेहरे पर मुस्कान और फैंस से वादा... एशिया कप से पहले रोहित शर्मा का बयान आपको खुश कर देगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2023 3:59PM | Updated Date: Aug 24 2023 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एशिया कप 2023 की शुरुआत अगले हफ्ते हो रही है। पाकिस्तान और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। भारतीय टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में खिताब जीतने उतरेगी। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी हो चुकी है। टीम जल्दी ही श्रीलंका के लिए रवाना भी होगी। उससे पहले भारतीय खिलाड़ी एनसीए पहुंचे हैं। उससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा का वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वहां पैपराजी रोहित को बोलते हैं कि एशिया कप का वेट है। इसपर भारतीय कप्तान ने थम्स अप किया। फिर भारतीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए कहा- जीतेंग, जीतेंगे। कप्तान का यह आत्मविश्वास भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। रोहित के अलावा विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी मुंबई एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।

भारतीय टीम ने आखिरी बार 2018 में एशिया कप का खिताब जीता था। उस समय रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान थे। विराट कोहली ने एशिया कप से आराम लेने का फैसला किया था। ऐसे में उस समय के उपकप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया टूर्नामेंट खेलने यूएई पहुंची थी। पाकिस्तान को दो मैच में हराकर भारत ने फाइनल में भी नहीं पहुंचने दिया था। खिताबी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश पर जीत हासिल की थी।

भारतीय टीम एशिया कप में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 4 सितंबर को टीम इंडिया नेपाल से भिड़ेगी। ये दोनों मैच पल्लेकेले में होंगे। अगर सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान दोनों की एंट्री मिलती है तो 10 सितंबर को एक बार फिर टक्कर होगी। सुपर-4 में भारत को 12 और 15 सितंबर को भी मुकाबला खेलना होगा। 13 मैचों के इस टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »