09 May 2025, 14:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम का एलान हुआ, बाबर आजम समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2023 6:02PM | Updated Date: Aug 9 2023 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एशिया कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एलान कर दिया गया है। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। दरअसल, एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान और नेपाल की टीमें 30 अगस्त को आमने-सामने होगी। वहीं, इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ेंगी।

अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमान, इमाम उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आघा, टी। ताहिर, साउद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, फहीम अशरफ, हारिस राउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नादिर शाह, शाहीन अफरीदी। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 2 सितंबर को हागा। यह पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला होगा। जबकि इससे पहले पाकिस्तान की टीम नेपाल के साथ खेलेगी। हालांकि, भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला होगा। दरअसल, भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। वहीं, एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 अक्टूबर को आमने-सामने होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, यह मुकाबला पहले 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन बाद में शेड्यूल में बदलाव किया गया। वहीं, वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। जबकि वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »