19 Apr 2024, 23:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैक्सवेल ने वनडे में बनाया ये खास रिकॉर्ड - बने पहले ऐसे बल्‍लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2020 3:29PM | Updated Date: Sep 17 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिनी मैच में 90 गेंदों पर 108 रन की मैच जीताऊ पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मैक्सवेल ने इस मैच जीताऊ पारी के साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में गेंद के आधार पर सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का कारनामा किया।
 
मैक्सवेल ने 3 हजार एकदिनी रन बनाने में केवल 2440 गेंद का सामना किया। इतनी कम गेंद में कोई भी बल्लेबाज 3 हजार के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है। इससे पहले एकदिवसीय प्रारूप में सबसे कम गेंदों में 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्ललेबाज जोस बटलर ने हासिल किया था, बटलर ने 3 हजार रन 2533 गेंद में पूरे किए थे। लेकिन मैक्सवेल ने यहां पर बटलर को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। 
 
बता दें कि तीसरे एकदिवसीय में इंग्लैंड ने बेयरस्टो के शतक और वोक्स (नाबाद 53) और बिलिंग्स (57) के अर्धशतकों की बदौलत 7 विकेट पर 302 रन बनाये थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल (108) और एलेक्स कैरी (106) की शतकों की बदौलत 49.4 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »