29 Mar 2024, 04:41:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रैना ने सुनाया पुराना किस्सा - जब धोनी ने मैदान पर मनाया था...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 12:15AM | Updated Date: Apr 9 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव से सभी परिचित हैं। मैच का रुख कुछ भी हो, चाहे भारत जीत की ओर हो या उस पर हार का दबाव हो, लेकिन धोनी हमेशा ही शांत चित होकर मैदान पर खड़े दिखते हैं। क्या आपको कैप्टन कूल का कोई ऐसा लम्हा याद है, जब वह मैदान पर उछलकूद कर जश्न मना रहे हों। लेकिन सुरेश रैना को धोनी का यह यादगार पल बखूबी याद है कि धोनी ने कब पहली और शायद आखिरी बार किसी विकेट का सेलिब्रेशन पूरे उत्साह के साथ मनाया था।
 
इन दिनों कोरोना के चलते देश भर या करीब-करीब पूरी दुनिया में लॉकडाउन का माहौल है। ऐसे में सभी तरह की सामाजिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगे हुए हैं। लेकिन इस लॉकडाउन के खिलाड़ी सोशल मीडिया और इंटरनेट के दूसरे चैनलों के माध्यम से फैन्स के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। जाने-माने स्पोर्ट्स प्रेंजेंटर और यूट्यूबर गौरव कपूर इन दिनों अपने मशहूर शो 'ब्रेकफस्ट विद द चैंपियन' की बजाए 'आइसोलेशन प्रीमियर लीग' को होस्ट कर रहे हैं। यहां गौरव कपूर ने टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और धोनी की आईपीएल टीम के प्रमुख खिलाड़ी सुरेश रैना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इंटरव्यू किया।
 
इसी शो में रैना ने बताया कि हमेशा शांतचित और कूल दिखने वाले एमएस धोनी ने आखिर कब मैदान पर पूरे जोश के साथ जश्न मनाया था। सवाल-जवाब के इस शो में बात जब धोनी पर हुई तो रैना ने बताया, साल 2008 में आईपीएल का फाइनल (आईपीएल का पहला सत्र) चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में धोनी विकेटकीपिंग नहीं कर रहे थे और वह मैदान फील्डिंग और कप्तानी कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »