20 Apr 2024, 02:12:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित ने अपने 29वें शतक से बनाया ये बड़ा रिकार्ड, इस धुरंधर को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 1:35AM | Updated Date: Jan 20 2020 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में नौ हजारी बन गए हैं और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के 20वें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में रविवार को जैसे ही अपनी पारी का चौथा रन बनाया उनके 9000 रन पूरे हो गए। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित अपने 224 मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। रोहित तीसरे सबसे तेज नौ हजारी बने हैं।
 
रोहित ने 9000 रनों के लिए 217 पारियां लीं जबकि सबसे तेज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 194 पारियां और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 208 पारियां लीं। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 20वें बल्लेबाजÞ बन गए हैं। भारत में उनसे आगे मोहम्मद अजÞहरूद्दीन (9378), महेंद्र सिंह धोनी (10,773), राहुल द्रविड़ (10,889), सौरभ गांगुली(11,363), विराट कोहली ( इस मैच से पहले तक 11,703) और सचिन तेंदुलकर (18,426) हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »