20 Apr 2024, 00:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी का ये खतरनाक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ऋषभ पंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:45PM | Updated Date: Dec 6 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20 की सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। बात दें कि ऋषभ पंत की खराब फॉर्म टीम की चिंता का सबब बनी हुई है। ऋषभ पंत के पास पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
 
अब तक धोनी के नाम टी-20 में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने का भारतीय रिकॉर्ड है। पंत अगर इस सीरीज में 3 और शिकार कर लेते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। पंत ने अब तक 7 टी-20 में विकेट के पीछे कुल 3 शिकार किए हैं जबकि धोनी उनसे दो कदम आगे हैं। धोनी ने दो स्टंपिंग और तीन कैच पकड़े हैं। पंत ने अब तक सिर्फ तीन कैच पकड़े हैं। सिर्फ दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते ही वह धोनी की बराबरी कर लेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »