19 Apr 2024, 02:28:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की टीम को मिली महिला मसाज थेरेपिस्ट, करेंगी ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 2:55PM | Updated Date: Oct 18 2019 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के दौरान एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टूर्नामेंट के इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने महिला सपोर्ट स्टाफ को नियुक्त किया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने नवनीता गौतम को अपना स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट बनाया है।
 
आरसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, नवनीता मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट इवान स्पीचली और अनुकूलन कोच शंकर बासु के साथ काम करेगी। इसमें कहा गया, वह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत शारीरिक फिटनेस से संबंधित मामलों के लिये विशिष्ट तकनीकी सहयोग मुहैया कराने की जिम्मेदारी संभालेंगी।
 
आरसीबी ने ट्वीट कर कहा है- 'नवनीता गौतम आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट के रूप में हमसे जुड़ी हैं। वह टीम को तैयार करने और बेहतर तरीके से उबरने में मदद करने के लिए मसाज थेरेपी का इस्तेमाल करेंगी। हमें पहली आईपीएल टीम होने पर गर्व है, जिसमें एक महिला सहायक स्टाफ सदस्य हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »