29 Mar 2024, 00:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्‍ट - भारत की मजबूत शुरुआत, मयंक शतक की ओर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 3:38PM | Updated Date: Oct 10 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (नाबाद 87) और चेतेश्वर पुजारा (58) रनों की अर्धशतक पारियों की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक दो विकेट खोकर 170 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा के रुप में जल्द ही पहला झटका लगा जिन्हें कैगिसो रबादा ने विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया। रोहित ने 35 गेंदों में एक चौके के सहारे 14 रन बनाए।
 
रोहित का विकेट 25 के स्कोर पर गिरा। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद मयंक और पुजारा ने सधी हुई बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। हालांकि यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले रबादा ने भारत को एक बार फिर झटका देते हुए पुजारा को फाफ डू प्लेसिस का हाथों कैच कराकर आउट कर दिया। पुजारा ने 122 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। चायकाल होने पर मयंक और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »